जलभरी यात्रा के साथ शुरू हुआ मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान यज्ञ

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के लोकन बिगहा में आचार्य धनंजय शास्त्री के सानिध्य में श्री ग्राम देवी मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा पंच दिवसीय ज्ञान यज्ञ का भव्य जलभरी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं में श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय माहौल देखने को मिला, आस्था के नारे गूंजते रहे। कलश यात्रा जैसे ही सड़कों पर निकला तो कतारबद्ध महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का मनमोहक दृश्य लोगों को अपने कैमरों में कैद करने पर विवश कर दिया। कलश यात्रा लोकन बिगहा स्थित नवनिर्मित देवी मंदिर से शुरू हुआ जो कारा मोड़, खरांटी, ओबरा होते हुए ओबरा स्थित पुनपुन अदरी नदी के संगम तट दोमुहान पहुंचा जहां पूजा अर्चना कर कलश में जल भर पुनः मां देवी के प्रांगण में पहुंचा। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान शुक्रवार से मंगलवार तक प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक कथा वाचक द्वारा प्रवचन किया जाएगा, इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होगी। इधर समस्त ग्रामवासी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के भक्तिमय वातावरण में सराबोर हैं। आयोजक मंडल के सदस्य मिथिलेश शर्मा, ओम प्रकाश यादव, पूर्व सरपंच श्रीनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक कुमार, मिंटू गुप्ता, राजदेव साव, सिंटू गुप्ता, मुकुल गुप्ता, ललित यादव, गूडल यादव, गौरी शंकर साव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राम लखन साव, सरोज यादव, अभियंता कुंदन कुमार, सोनू यादव, महेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, टुनटुन यादव, सिकंदर साव, बबलू गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, ब्रज किशोर यादव, संजय गुप्ता, रामजन्म सिंह, रामकुमार यादव, डॉ. कुमार अजितेष, रंजीत कुमार व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि संपूर्ण आध्यात्मिक पूजा-अर्चना, अनुष्ठान, विधि-विधान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आयोजक मंडल के सभी सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुगण को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *