शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शांतिपूर्ण ढंग से समापन

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड स्थित ग्राम अतरौली में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ले चल रहे पंच दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को पंडित रंजन आचार्य के नेतृत्व में समस्त ग्रामीण व श्रद्धालुगण के सहयोग और समन्वय से सफलतापूर्वक पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में माधव कुमार, गोपाल सिंह, राज कुमार सिंह, शत्रुघ्न शरण सिंह, बैजनाथ सिंह, राम ध्यान सिंह, नंद किशोर सिंह, राम नारायण सिंह, प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ० कुमार अजितेष, प्रकाश बादल, संजय कुमार, दिवाकर कुमार, नवीन कुमार, टिंकू पटेल, अनिल कुमार व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशअध्यक्ष अजीत कुमार समेत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ कमिटी के समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों, अतिथियों व भगवान शिव के के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में सम्मिलित समस्त पंडित आचार्य व इस महोत्सव में सम्मिलित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *