न्यायालय ने एसपी से मांगा जवाब- ओबरा थानाध्यक्ष छुट्टी पर हैं या नही

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा थानाध्यक्ष की लगातार दूसरी दिन अनुपस्थिति पर न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि ओबरा थानाध्यक्ष आज छुट्टी पर हैं या नहीं इस संबध में अपना प्रतिवेदन अविलंब न्यायालय में समर्पित करवाएं। मामले को ले व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के एडीजे सात सुनील कुमार सिंह ने ओबरा थाना कांड संख्या 533/22 में लगातार दुसरे दिन की सुनवाई की। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सोमवार को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने न्यायिक आदेश के अवमानना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष की वेतन से पांच हजार रुपये कटौती का आदेश दिया था। उक्त आदेश के अनुपालन में ओबरा थाना में पदस्थापित स .अ .नि. मनोज कुमार न्यायालय में उपस्थित होकर निवेदन किया कि थानाध्यक्ष आज छुट्टी पर हैं अतः न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि ओबरा थानाध्यक्ष आज छुट्टी पर हैं या नहीं इस संबध में अपना प्रतिवेदन अविलंब न्यायालय में समर्पित करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *