दूसरे के बदले परीक्षा देते मुन्ना भाई गिरफ्तार

रॉकी दूबे, ओबरा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से कई दावे किए गए थे। इसके बावजूद लोग प्रशासन के दावे में सेंधमारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में ओबरा प्रखंड के महामाया बीएड कॉलेज में मैट्रिक के परीक्षा में एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुन्ना भाई की पहचान पटना जिला के गौरीचक थाना के जुझारपुर निवासी हरि राय के पुत्र राज ऋषि के रूप में हुई है जिसे जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्हें शक हुआ और शक के आधार पर जब तमाम दस्तावेज का मिलान किया गया तो ऋषि को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *