रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के अतरौली स्थित गौतम बुद्ध विद्या मंदिर के 12 वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व वर्तमान परिवेश में शिक्षा की स्थिति विषय पर परिचर्या आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निर्देशक ब्रजेश कुमार व संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पेंशनर समाज ओबरा के सचिव त्रिवेणी पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह शिक्षक संघ के नेता कमलेश कुमार विकल, सभापति रामचंद्र सिंह, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के प्रदेश महासचिव नागेंद्र सिंह, बुधन सिंह, मनोज कुमार, प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। वक्ताओं ने अनुशासन, समय की प्रतिबद्धता व अध्ययन अध्यापन में सक्रियता पर विशेष रूप से चर्चा किया व बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए संस्कार युक्त शिक्षा व नैतिकता पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने दहेज प्रथा, नशा मुक्ति आदि विषयों पर आधारित नाटक के साथ ही रामेश्वर कश्यप के नेतृत्व में गीत संगीत व अपने अभिनय की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आरती कुमारी, विकास कुमार, विक्रम कुमार, रंजीत कुमार, धीरेंद्र कुमार धीरज, संजीत कुमार, गृजेश कुमार, शिक्षक नेता राकेश कुमार रंजन, अंबिका शरण सिंह, विभूति नारायण सिंह ,संतोष कुमार शर्मा, अजय प्रजापति, पूर्व मुखिया सिकंदर सिंह, सर्वेश कुमार, आनंद कुमार, प्रधानाध्यापक सत्येंद्र नारायण सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक व दर्शक उपस्थित रहें।
Leave a Reply