रॉकी दूबे, ओबरा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर औरंगाबाद के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भू राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने ओबरा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। जानकारी देते हुए भू राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने बताया कि औरंगाबाद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ओबरा प्रखंड ने दिए गए लक्ष्य का लगभग 96 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जो काबिले तारीफ है। इस दौरान उन्होंने ओबरा बीडीओ के कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि आवास योजना को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर लोगों तक पहुँचाने एवं अपने कार्य को बखूबी जिम्मेवारी पूर्वक करने के लिए यह पुरस्कार ओबरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत “हर ग्रामीण का सपना पक्का घर हो अपना” को आप सभी बेहतर ढंग से संचालित करें ताकि सभी गरीब तबके के लोग को आसानी से आवास योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री विजयंत, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply