ओबरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार, राजद कार्यालय में विधायक ऋषि यादव, लोजपा कार्यालय में लोजपा के ओबरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान, जदयू कार्यालय, कारा मोड़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा के समक्ष जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० विक्रम सिंह, मानस प्रभा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निर्देशक राघवेंद्र कुमार, नेशनल पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार यादव, गौतम बुद्ध विद्या मंदिर में विद्यालय के निर्देशक ब्रजेश कुमार एवं बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजित कुमार के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कई स्थानों पर प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *