बड़ी खबर,मदनपुर में जंगली फल खाने के बाद 9 बच्चे हुए बीमार,मदनपुर से इलाज के बाद हुए रेफर

मदनपुर-

औरंगाबाद जिले के मदनपुर में जंगली बगनेड के पौधे का बीज खाने के कारण नौ बच्चे बीमार हो गए। दरअसल यह घटना बुधवार की देर शाम मदनपुर प्रखंड के दक्षिणी उमगा पंचायत के रतनुआ गांव में घटित हुई है। सभी की पहचान उसी गांव निवासी राजेंद्र पासवान के 5 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार, 5 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी, कन्हाई पासवान के 6 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, 8 वर्षीय ललेश कुमार, 5 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, अनिल राम के 6 वर्षीय पुत्र मोती कुमारी, मेंदु पासवान के 5 वर्षीय पुत्री सुग्गा कुमारी, नागेंद्र पासवान के 3 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, सुनील दास के 5 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी शामिल हैं। जिसके बाद सभी को आनन फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।\"\"

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में सरस्वती पूजा समारोह की तैयारी चल रही थी। उसी को देखने सभी बच्चे गए हुए थे। तभी बगनेड के पेड़ से उसके फल को तोड़कर उसके बीज को सभी बच्चों ने खा लिया। जिसके कुछ ही देर बाद सभी बच्चे धीरे-धीरे मूर्छित होने लगे और उल्टी करने लगे। जिसके बाद इस घटना की जानकारी सभी के परिजनों को दी गयी। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए सभी को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।\"\"

वहीं घायलों के परिजन राजेंद्र पासवान ने बताया कि हमलोग काम करने बाहर गए हुए थे जब काम से वापस घर लौटा तो देखा कि बच्चे नशे की हालत में है जब बच्चों से पूछा तो बताया कि बगनेड तोड़कर खा लिया था। जिसके कारण चक्कर आने लगा और कुछ बच्चे मूर्छित होने लगे। जिसके बाद सभी को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान सभी बच्चों के अस्पताल में भर्ती होते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का दौर रहा।

हालांकि इस सम्बंध में शिशु वार्ड के चिकित्सक डॉ० दिनेश दुबे में बताया कि बगनेड एक पौधा होता है जो नशीली होता है। जिसे गलती से बच्चों ने खा लिया। जिसके बाद सभी बच्चे को चक्कर आने लगा और उल्टी होने लगा और बच्चे मूर्छित होने लगे। फिलहाल सभी का इलाज किया का रहा है। अभी तो सभी बच्चे ठीक है लेकिन उल्टी होने से हालत बिगड़ भी सकती है जिसके लिए लगातार सभी का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *