देव में एस मिशन कोचिंग सेंटर में फेयरवेल का हुआ आयोजन

देव औरंगाबाद-

देव प्रखंड मुख्यालय के रानी तालाब स्थित एस मिशन कोचिंग सेंटर में फेयरवेल का आयोजन किया गया. फेयरवेल कार्यक्रम का उद्घाटन मदनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह सहित कोचिंग संस्थान के सभी शिक्षकों ने फीता काटकर किया. इस दौरान पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह ने कहा कि देव जैसे पिछड़े इलाकों में इस तरह के कोचिंग स्थापित है .यह देव के लिए गौरव की बात है. \"\"

उन्होंने कहा कि कोचिंग के संस्थापक श्रीकांत जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग प्रयोग किया गया है. आज उनके संस्थान में वैसे भी छात्र पढ़ते हैं\"\" जिनके पास शुल्क चुकाने के लिए उनके पास पैसा नहीं हो या उनके परिवार वैसे ही परेशानियों से जूझ रहे हो जिससे कि वह कोचिंग के शुल्क जमा नहीं कर पाते हो, वैसे लगभग 50 की संख्या में छात्र इनके कोचिंग में पढ़ते हैं यह भी गर्व का विषय है. \"\"
उन्होंने कहा कि शिक्षा को जिस तरह से व्यापारी करण करण का रूप दिया जा रहा है उससे परे हटकर के श्रीकांत जी ने जो प्रयोग देव और मदनपुर जैसे क्षेत्र में किया है वह काबिले तारीफ है.\"\"इस दौरान संस्थापक एस मिशन कोचिंग सेंटर श्रीकांत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. आप इसे संस्थान से जो आज तक आपने शिक्षा ग्रहण किया है. \"\"

उस शिक्षा को अपने एग्जाम ही नहीं बल्कि उसे बड़े-बड़े कंपटीशन के एग्जाम में उतारने का प्रयत्न करते रहेंगे अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके हाथ में सफलता होगी और आप देव के भविष्य होंगे।\"\" इस दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा शास्त्रीय संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। जबकि किसी छात्र ने नाटकीय अंदाज में शिक्षा के अलग को जगाने पर अपना कला प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *