शिवगंज में राजद नेता ने लोजपा नेता के पुत्र को मारी गोली, गंभीर अवस्था मे रेफर

औरंगाबाद-

औरंगाबाद: मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद में राजद नेता में लोजपा नेता के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान संतोष साव उर्फ कारू रितेश राज के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार शिवगंज में राजद नेता मुरारी सोनी और अमरजीत कुमार नामक व्यक्ति के साथ पूर्व से चली आ रही विवाद को लेकर तनाव उतपन्न हो गया। देखते ही देखते लोगो की भीड़ लग गयी। अचानक राजद नेता मुरारी सोनी ने पिस्टल निकालकर पास में रहे रितेश पर गोली चला दी। \"\"गोली लगते ही वह उसी जगह पर गिरकर अचेत हो गया। व्वनन फानन में उसे इलाके के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुचाया गया ड्यूटी पर रहे अस्पताल उपाधीक्षक डॉ० सुनील कुमार ने हालत गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता व लोजपा नेता सन्तोष उर्फ कारू साव ने स्पस्ट कहा कि राजद नेता मुरारी सोनी में अपने लाइसेंसी पिस्टल से उनके बेटे पर गोली चलाई है। इधर घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण दल बल के साथ पहुचे और मामले की छानबीन की। वैसे मदनपुर थाना की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुचकर लोगो से पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *