फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा थाने की पुलिस ने पूर्व के केस में फरार चल रहे रामपुर निवासी सरदार गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि इसी साल के जनवरी में दो गुटों के बीच मारपीट एवं फायरिंग की बात आई थी जिसे लेकर दोनो पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज हुई थी जिसमे सरदार गिरी फरार चल रहे थे। पुलिस उस मामले में तलाश कर रही थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर ओबरा बाजार से उसे गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है।