रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के अतरौली निवासी आनंद कुमार यादव के 19 वर्षीय पुत्र सुधांशु रंजन का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ है। सेवानिवृत्त शिक्षक अवध बिहारी सिंह यादव के परिवार में एक बेटे की उपलब्धि के कारण खुशियां छाई है। बता दें कि अकादमी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुधांशु सेना में अफसर पद पर नियुक्त होंगे। उनकी की इस उपलब्धि पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा ने उनके घर जा उन्हें मिठाई खिलाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। डॉ० चन्द्रा ने सुधांशु की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सुधांशु ने अपनी इस उपलब्धि से अपने दादा सेवानिवृत शिक्षक अवध बिहारी सिंह यादव एवं अपने माता-पिता का हीं नहीं बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रौशन किया है। उनकी इस सफलता से छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और वो भी ऐसी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। इस अवसर पर चिंटू मिश्रा, मोहन सिंह यादव, राव मनीष यादव, झोक्की यादव, मुकेश मिश्रा, नितीश देव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित लोगों ने सुधांशु के इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Leave a Reply