रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के तेजपुरा पंचायत के मझीआंवा गांव में शुक्रवार की दोपहर रामजन्म सिंह के खलिहान में आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि बगल में रखे धान के बोझा जलकर खाक हो गया। जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य गुप्तेश्वर कुमार एवं ग्रामीण संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि रामजन्म सिंह के लगभग 5 बीघा के खलिहान में रखे धान 800 बोझा एवं सुरती देवी के 150 बोझा तथा भूलन यादव के 200 बोझा जलकर खाक हो गया घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचकर आग बुझाने लगे पर आग पर काबू नहीं पाया गया जिसके बाद ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना दाउदनगर अग्निशामक दल को दूरभाष पर दिया सूचना मिलते ही अग्निशामक दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की घटना में किसान को लाखों रुपए के नुकसान हुई है लोगों ने संबंधित पदाधिकारी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे आकलन कराकर पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति तथा मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है। इधर पैक्स अध्यक्ष रंजन कुमार ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि किसान काफी पूंजी लगाकर अपनी फसल को उपज किये थे लेकिन शरारती तत्व के लोगों ने फसल को आग के हवाले कर दिया जो निंदनीय है। जानकारी देते हुए पीड़ित रामजन्म सिंह ने बताया कि आग किसने लगाया यह पता नहीं चल पाया है परंतु ग्रामीणों एवं अग्निशामक दल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।
Leave a Reply