समय पर खाद्दान्न नहीं मिलने से जन वितरण प्रणाली के दुकानदार परेशान

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को समय पर बीएसएफसी के द्वारा खाद्दान्न उपलब्ध नहीं कराने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। लाभुकों के द्वारा लगातार खाद्दान्न के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन समय पर बीएसएफसी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारो को खाद्दान्न उपलब्ध नहीं करा रही हैं। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपेंद्र प्रसाद, धनंजय पासवान, विजेंद्र कुमार, मुरलीधर प्रसाद, रामअवध सिंह, रंगनाथ शर्मा, रामकेश्वर सिह, सुरेश पासवान, राजाराम पासवान सहित अन्य लोगों ने बताया कि ओबरा में सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारो पर लाभुक राशन के लिए हमेशा दबाव बना रहे हैं पर हमें समय से राशन ना मिलने के कारण परेशानी हो रही है। पोश मशीन के द्वारा प्रत्येक महीने के 1 तारीख से लेकर 20 तारीख तक ही वितरण हो पाता है। 20 तारीख के बाद अगर 1 दिन भी आगे हुआ तो अगले माह में उसका चालान जेनरेट हो जाता है। बता दें कि ओबरा प्रखंड में कूल 120 जन वितरण प्रणाली के दुकान है, जिसमें मात्र 56 दुकानदारों को ही खाद्दान्न उपलब्ध हो सका है। बाकी के सभी दुकानदार खाद्दान्न के लिए लगातार गोदाम का चक्कर काट रहे हैं। उक्त सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मांग किया कि हम सभी का खाद्दान्न समय पर उपलब्ध कराया जाए ताकि लाभुकों को वितरण करने में कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *