रॉकी दूबे, ओबरा
प्रखंड मुख्यालय स्थित संगम फेडरेशन कार्यालय में मंगलवार को अग्निशामक दल के द्वारा जीविका दीदी के उपस्थिति में आपदा से बचाव के लिए लोगों को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस दौरान संगम फेडरेशन के अध्यक्ष संगीता देवी, कार्यपालक अजय कुमार सहित सैकड़ों जीविका दीदी उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए अग्निशामक दल के कर्मियों ने आपदा से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं कहा कि ट्रांसफार्मर एवं बिजली के समीप किसी तरह की पुआल तथा वस्तु न रखें साथ ही साथ गैस सिलेंडर के माध्यम से उपयोग कर लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी अग्निशामक विभाग के द्वारा दी गई।जानकारी देते हुए संगम फेडरेशन के अध्यक्ष संगीता देवी एवं मुख्य कार्यपालक अजय कुमार ने बताया कि दाउदनगर अग्निशामक दल विभाग के द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। इस मौके पर शालू कुमारी, पूनम देवी, स्वीटी कुमारी, गीता देवी, रेनू देवी, शील देवी, कांति देवी, प्रिया देवी, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में जीविका दीदी उपस्थित रहें।
Leave a Reply