रॉकी दूबे, ओबरा
प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय में विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसका नेतृत्व अकाउंटेंट देवेंद्र कुमार ने कीया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों ने एक दिवसीय प्रशिक्षण में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षक बंदना कुमारी एवं अमृता पांडेय के द्वारा विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षा से संबंधित एवं आपदा से बचाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने आपदा से बचाव से संबंधित विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया। जानकारी देते हुए अकाउंटेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण आपदा राहत के तहत दिया जा रहा है जिसमे दो पाली है प्रथम पाली में 50 प्रशिक्षणार्थी तथा द्वितीय पाली में 50 प्रशिक्षणार्थी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर अकाउंटेड ने शिक्षकों को कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने विद्यालय में लागू करें सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार प्रशिक्षण शिक्षकों को उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर सुनील कुमार, नरेश शर्मा, चंदन कुमार, शिव कुमार, महेश कुमार, संजू कुमारी, सुमित्रा कुमारी, नीलम कुमारी, सहित काफी संख्या में शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
Leave a Reply