धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों के साथ संगोष्ठी का आयोजन

रॉकी दूबे, ओबरा

पिछले कई दिनों से किसानों के धान अधिप्राप्ति ना होने से शुक्रवार को जिलाधिकारी ने उक्त पैक्स कार्यालय पर पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पैक्स अध्यक्ष को धान अधिप्राप्ति करने की आदेश दी वही रविवार को ओबरा प्रखंड के उब पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र यादव के अध्यक्षता में किसानों के साथ धान अधिप्राप्ति हेतु एक संगोष्ठी की गई। पैक्स प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने उपस्थित मंच पर किसान तथा पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।उपस्थित किसानों ने बारी बारी से अपना विचार प्रकट किया किसान रामनरेश पांडेय, नारायण सिंह, चंद्रविलास सिंह, दूधेश्वर गिरी, उपेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य किसानों ने संगोष्ठी के दौरान बारी बारी से अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि किसानों को पैक्स के माध्यम से निर्धारित समय पर धान की अधिप्राप्ति हो। इधर बैठक के दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रेम सागर तथा राम यतन कुमार ने संगोष्ठी के दौरान किसानों को कहा कि सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए दर पर पैक्स के माध्यम से धान की अधिप्राप्ति प्रारंभ हो गई है उन्होंने कहा कि अब धान की अधिप्राप्ति प्रारंभ कर दी गई है इधर पैक्स प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसान अपने धान को क्रय केंद्र पर लाए निश्चित रूप से धान की खरीदारी सरकार के द्वारा निर्धारित दर पर किए जाएंगे और समय पर आपके खाते में राशि भेज दी जाएगी। किसी तरह की कोई परेशानी किसानों को नहीं होने दिया जाएगा किसानों को भरोसा दिलाते हुए पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि आपकी समस्याओं को निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसान को ऑनलाइन किया गया है वैसे किसान की धान अधिप्राप्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *