प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनुज राम ने किया। संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने बताया की जिला पदाधिकारी सौरव जोरवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के 9 तारीख को सभी पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर प्रखंड में हो रहे कार्यों का जायजा लिया जाए जिसे लेकर यह बैठक आयोजित किया गया है। संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख अनुज राम ने शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए कहा की अमिलौना पंचायत अंतर्गत गीजना गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों का पद स्थापना ना होने के से बच्चों की शिक्षा बाधित है। इसके लिए कई बार शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक शिक्षकों की पदस्थापना ना हो सकी है। इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदा कुमारी ने बताई की जल्द ही उक्त विद्यालय में शिक्षकों का पदस्थापना कराया जाएगा ताकि बच्चों की शिक्षा सुचारू रूप से चल सके। उसके पश्चात बारी-बारी से सभी विभागों पर चर्चा किया गया। पंचायत समिति सदस्य ललन चंद्रवंशी ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि प्रखंड क्षेत्र के जितने भी ग्रामीण जनता किसी काम को लेकर आते हैं तो उनका काम अभिलंब किया जाए ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो सके। ग्रामीण अपने कामों को छोड़कर प्रखंड कार्यालय अपने काम कराने के लिए आते हैं। उनका काम नहीं हो पाता है जिससे हम सब के ऊपर एक सवाल खड़ा होता है इसलिए अविलंब आम लोगों का कार्य समय पर निष्पादित किया जाए। इस अवसर पर उप प्रमुख मनीष कुमार सिंह, डीपीआरओ विकास कुमार सिंह, जीपीएस रामईसरेश सिंह, बाल विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी, एमओ आशुतोष कुमार, पीओ कुमारी सरस्वती, बीएओ पुनीत कुमार, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी चंदा कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर, प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *