बीडीओ ने कचरा प्रबंधन के लिए वार्डो में जगह का किया निरीक्षण

रॉकी दूबे, ओबरा

प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार ने सोमवार को ओबरा प्रखंड के रतनपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अतरौली, भुइयाँ विगहा, लोकन विगहा सहित अन्य वार्डो में गीला एवं सूखा कचरा प्रबंधन के लिए जगह का चयन किया। उन्होंने बताया कि सरकार आदेशानुसार गांव के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है इसके लिए प्रत्येक घरों में हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। हरे डस्टबिन में गीला एवं नीले डस्टबिन में सूखा कचरा रखा जाएगा। वहीं कचरा प्रबंधन के लिए प्रत्येक वार्ड में जगह का चयन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आवास योजना का भी जांच किया गया। पंचायत के सभी वार्डों में जितने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है उन सभी के द्वारा घरों में बेहतर ढंग से कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आवास पर्यवेक्षक रजनीकांत कुमार शामिल रहें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आवास पर्यवेक्षक रजनीकांत को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी आवास योजना के लाभूक है वह अपने आवास का यथा शीघ्र निर्माण करें। जो लाभूक प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा लेकर आवास नहीं बनाया हो उन पर करवाई करें। गांव के हर कच्चे घर को पक्का के मकान में तब्दील करना है। वैसे लाभूक जिनका कच्चा मकान है और उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है जल्द ही उन लाभुकों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर बीसी अजय कुमार, स्वच्छता ग्राही अनुपमा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *