पंचायत के सभी वार्ड में लगाए जाएंगे 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड सभागार में पंचायत राज पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सभी पंचायत के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखापाल, कार्यपालक सहायक सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहें। सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए पंचायती राज विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सभी पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना है। वर्तमान में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पहले चरण में प्रत्येक पंचायत के 4-4 वार्ड को चयनित कर सोलर स्ट्रीट लाइट लगानी है। एक वार्ड में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। इसके लिए आप सभी कर्मी इसका प्रारूप तैयार करें। सभी लाईट गुणवत्तापूर्ण होगी। इसके पश्चात बचे हुए सभी वार्डो में दूसरे चरण में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके बाद वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति का जितना भी कार्य पेंडिंग था उसे ऑडिट किया गया। पूर्व के वैसे वार्ड जो अभी तक नए वार्ड सदस्यों को अपना प्रभार नहीं सौंपा था उसे प्रभार दिलाया गया। बैठक में नवनियुक्त पंचायत सचिवों को उनका प्रभार दिलाया गया जिसमें सरसौली पंचायत के पंचायत सचिव का प्रभार सुनील पटवारी व डिहरा का विकास कुमार को दिया गया। पंचायत विकास पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण की जाएगी। इसके लिए सभी कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया है। कार्य में अगर कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *