रॉकी दूबे, ओबरा
प्रखंड के अतरौली हेलिकॉप्टर हाउस में रविवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव दिवंगत स्वर्गीय शालिग्राम यादव की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक समुदाय के लोग 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कीया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरलता व विनम्रता, सहयोग व समन्वय की भावना हम सबों के लिए आदर्श, प्रेरणा व अनुकरणीय है, डॉ कुमार अजितेश ने कहा कि वे सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में विशेष रूचि रखते थे, रंजीत कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे मधुर व्यवहार, मिलनसार प्रवृत्ति, समाज के हर तबके के लोगों से मधुर संबंध, स्पष्टवादी व निष्पक्ष व्यक्तित्व के रूप में समाज में एक अलग पहचान बनाए थे जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ दिवंगत पिता की पुण्यतिथि मनाई गई उन्होंने बताया कि हम सभी परिवार दिवंगत पिता जीके मार्गदर्शन पर चलने का कार्य करेंगे , इस अवसर पर उषा कुमारी, संजू कुमारी, कुमार रंजीतेष, कुमार अभिषेक, हर्षित मधुकर आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
Leave a Reply