हिन्दू इको सिस्टम के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान

रॉकी दूबे, ओबरा

प्रखंड मुख्यालय स्थित काली मंदिर के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता हिंदू इको सिस्टम के जिला अध्यक्ष आर्य जसवाल ने की। इस दौरान काफी संख्या में हिंदू इकोसिस्टम के सदस्य उपस्थित रहें। स्वच्छता अभियान के उपरांत जिला अध्यक्ष आर्य जयसवाल ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी सदस्यों ओबरा के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए मंदिर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे इधर स्वच्छता के प्रति सरकार भी पूरी तरह गंभीर है यदि विभिन्न मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है तो निश्चित रूप से लोग अपने अपने घर-दरवाजे व खाली पड़ें जमीन की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर परिसर को स्वच्छ वातावरण रखने के उद्देश्य से अभियान चलाया व निर्णय लेते हुए सदस्यों ने कहा कि मुख्यालय स्थित सभी मंदिरों में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इधर जानकारी देते हुए हिंदू इकोसिस्टम के जिला अध्यक्ष आर्य जयसवाल ने बताया कि ओबरा के समाजसेवी व बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि लोगों को काशी विश्वनाथ मंदिर में ऐतिहासिक धरोहर देखने को ले जाया जाएगा उन्होंने बताया कि उक्त धरोहर देखने के लिए लगभग 50 व्यक्ति की टीम शामिल होंगे इसके लिए आगामी 10 दिसंबर को तिथि निर्धारित किया है। जिसका रवाना काली स्थान से हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय हिंदू इकोसिस्टम के जिला अध्यक्ष के द्वारा लिया गया है स्वच्छता अभियान में हिंदू इकोसिस्टम के सदस्य अजय गुप्ता, अमित नाग, रवि यादव, शशि गुप्ता, रितिक बाबा, कृष्णा सॉनडीक, पिंटू गुप्ता, रोशन गिरी, अजीत जयसवाल, अनुज दबगर, दीपक कुमार, काजू कुमार सहित अन्य लोगों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *