रॉकी दूबे, ओबरा
छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए मानस प्रभा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ओबरा के छात्र-छात्राओं का जत्था शनिवार को परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। परिभ्रमण रथ को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विक्कल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के निर्देशक राघवेन्द्र कुमार एवं प्राचार्य सुनील कुमार पाण्डेय व अन्य शिक्षकों की देखरेख में परिभ्रमण दल पटना के लिए रवाना हुआ। उक्त मौके पर श्री विक्कल ने कहा कि विद्यालय परिवार के द्वारा आयोजित यह पहल काफी सराहनीय है ऐतिहासिक एवं दार्शनिक जगहों पर घूमने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है, और वे नई चीजों को देखकर कुछ सीखते और समझते हैं। मानस प्रभा एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट रंजना कुमारी, विद्यालय के निर्देशक राघवेन्द्र कुमार एवं प्राचार्य सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि बच्चे गोलघर, विज्ञान भवन, चिड़िया घर, गांधी मैदान व अन्य दार्शनिक जगहों का परिभ्रमण करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक विनोद दूबे, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रभात कुमार, गुड्डू कुमार, नाजमा प्रवीण, फूल कुमारी, अनवरी खातून, जाह्नवी प्रवीण, प्रियंका कुमारी एवं पूर्व व्यपार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, धीरेश कुमार सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहें।
Leave a Reply