नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड कॉलोनी राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर प्रसाद के अध्यक्षता में मद्द निषेध को लेकर स्कूली बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई जिसमें प्रमुख रूप से विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक उपस्थित रहे। रैली निकालने के पूर्व प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर प्रसाद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से शराब बंद कर दिया गया है हम सभी लोगों को सरकार को सहयोग करने की जरूरत है। मौजूद छात्र-छात्राओं को अध्यापक ने कहा कि शराब का सेवन करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है। अपने आस-पास के लोगों को शराब का सेवन न करने दें जो लोग शराब पीते हैं उनका पूरी तरह विरोध करें। सरकार ने शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है जिसका पालन करने की जरूरत है। उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने शपथ लेते हुए कहा कि शराब का सेवन करने वाले का निश्चित रूप से विरोध करेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी कर नारा हम सब ने ठाना है बिहार को नशा मुक्त कराना है जैसे नारे भी लगाए। इस मौके पर शिक्षक इफ्तखार अहमद, बिणा प्रसाद, संतोष कुमार, सुनैना कुमारी, मनोरमा कुमारी, पूर्णिया कुमारी, रंजना कुमारी, कल्याणी कुमारी, सोनम कुमारी, रजिया खातून सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *