धूमधाम से मनाई पूर्व स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक संत पदार्थ बाबू की 49 वीं पुण्यतिथि

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर के समीप संत पदार्थ भवन परिसर में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व० संत पदार्थ बाबू का 49 वां पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रविंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्व० संत पदार्थ बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति की कामना की। उपस्थित लोगों ने बारी बारी से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि संत पदार्थ बाबू का पैतृक गांव ओबरा प्रखंड के मरबतपुर था वे एक किसान के बेटा थे, राजनीति से पहले उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने का काम किया। दाउदनगर अशोका इंटर विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत होने के बाद वे राजनीतिक दुनिया में आए तथा विधायक बनने के बाद उन्होंने ओबरा प्रखंड के तेंदुआ हरकेश, उच्च विद्यालय सुर्खी तथा राष्ट्रीय स्कूल दाउदनगर के अलावे दर्जनों विद्यालय का निर्माण कराया था। उपस्थित लोगों ने कहा कि 1952 से 1967 तक विधायक बनकर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने का कार्य किया तथा दो बार विधायक रहे। उन्होंने सभी जाति, धर्म, समुदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलने का कार्य किया। आजादी की लड़ाई में वे जेल भी गए। लोगों ने कहा कि 6 अप्रैल 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा ओबरा देवी मंदिर के समीप उनका मूर्ति का अनावरण किया गया था तथा भव्य रुप से भवन का निर्माण भी कराई गई थी। भवन निर्माण कराने में पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने अहम भूमिका निभाई उसके बाद वर्तमान विधायक ऋषि कुमार के द्वारा भी दो मंजिला भवन का निर्माण कराया गया है। जानकारी देते हुए स्व० संत पदार्थ बाबू के पैतर, पूर्व मुखिया रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपने दादा के पुण्यतिथि के मौके पर हम सभी को उपस्थित होने का मौका मिला है प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ पुण्यतिथि मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक बैजनाथ सिंह, डॉ विष्णु देव सिंह, देव नारायण सिंह, संजय सिंह, भोला यादव, विजय कुमार सिंह, बाबू नंद सिंह, अवधेश सिंह के सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *