रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गंज की है जहाँ घर के बाहर खेल रहे हैं बच्चे को काला नाग ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक 5 वर्षीय विशाल कुमार उसी गांव निवासी नरेंद्र मेहता का एकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि मृत बच्चा रविवार सुबह 11 बजे घर के बाहर देवी मंदिर के समीप एक झोपड़ी के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे हाथ में कुछ काटने की अनुभव हुई फिर भी वह खेलते रहा। जब विष का असर होने लगा तो उसने अपने घर जाकर मां को दिखाया और बोला कि मां मुझे चूहा ने काट दिया है। मां ने कटे हुए स्थान पर कपड़ा से बांध दी तब तक विष का असर पूरा शरीर में हो गया और उस बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाया जहां डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया वहां से भी डॉक्टरों ने उसे जमुहार रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने आशंका पर पास के झोपड़ी में खोजबीन शुरू किया तो झोपड़ी के ईट में काला नाग छुपा हुआ था। हालांकि आसपास के लोगों ने सांप को मार दिया। इधर घटना को लेकर मृतक के परिवार दहाड़ मार कर रो रहे है गांव में मातम पसरा हुआ है।
Leave a Reply